गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बिहार पुलिस के 18 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को उनके वीरतापूर्ण, विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक तथा सराहनीय सेवा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीरेंद्र कुमार मेधावी पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, प्रदीप कुमार पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, धनराज कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विशेष कार्य बल, उत्तम कुमार सिपाही विशेष कार्य बल तथा धर्मेंद्र कुमार सिपाही विशेष कार्य बल को वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा। वहीं, राजेश त्रिपाठी पुलिस उप महानिरीक्षक मानवाधिकार तथा मोहम्मद अब्दुल मन्नान विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। राकेश राठी पुलिस महानिदेशक मगध क्षेत्र, राजीव रंजन पुलिस अधीक्षक अरवल, सुशांत कुमार सरोज पुलिस अधीक्षक भागलपुर व नवगछिया, विजय प्रसाद पुलिस अधीक्षक सह- सहायक आयुक्त नागरिक सुरक्षा, अमरकांत चौबे पुलिस उपाधीक्षक मधेपुरा, अभय नारायण सिंह पुलिस उपाधीक्षक, अलय वत्स पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, ओमप्रकाश सिंह पुलिस अवर निरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, गिरिन्द्र मोहन मिश्रा हवलदार अपराध अनुसंधान विभाग, अनिल लिम्बू हवलदार तथा कामिनी देवी सिपाही जमुई को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
सोमवार, 25 जनवरी 2021
राष्ट्रपति से सम्मान पाएंगे बिहार के 18 पुलिसकर्मी
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें