जदयू में पूर्व सांसद, मंत्री व विधायक को बनाया जिलाध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 जनवरी 2021

जदयू में पूर्व सांसद, मंत्री व विधायक को बनाया जिलाध्यक्ष

jdu-party-change-officials

पटना :
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जदयू में सांगठनिक बदलाव जारी है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले, फिर प्रदेश अध्यक्ष और आज यानी सोमवार को पार्टी ने सभी जिलों में सांगठनिक बदलाव किए हैं। जदयू ने आज नए सिरे से जिलाध्यक्ष नियुक्त की है। इस बार पार्टी ने पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई नए लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सूची में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा तथा घोषी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा को जहानाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: