बिहार : शिष्टाचार के नाते ईसाई नेता राजन क्लेमेंट साह मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

बिहार : शिष्टाचार के नाते ईसाई नेता राजन क्लेमेंट साह मिले

  • कोरोना काल का दंश झेलने के बाद 'गोरिया तोहरे खातिर' भोजपुरी फिल्म को सिनेमा घर के रूपहले पर्दे पर चलाने में कामयाब होने वाले 'गोरिया तोहरे खातिर' के निर्माता निर्देशक श्री विक्टर फ्रांसिस..

rajan-clement-meet-director
पटना. कोरोना काल का दंश झेलने के बाद 'गोरिया तोहरे खातिर' भोजपुरी फिल्म को सिनेमा घर के रूपहले पर्दे पर चलाने में कामयाब होने वाले 'गोरिया तोहरे खातिर' के निर्माता निर्देशक श्री विक्टर फ्रांसिस जी से शिष्टाचार के नाते ईसाई नेता राजन क्लेमेंट साह आज मुलाकात करने पटना के वीणा सिनेमा चले गये. वीणा सिनेमा के कार्यालय में सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की गयी.  ईसाई नेता राजन क्लेमेंट साह ने गोरिया तोहरे खातिर के निर्माता श्री विक्टर फ्रांसिस जी को उपस्थित मुख्य कलाकार नन्द किशोर मेहता जी को शुभकामनाएं दी.यह कामना किये कि भविष्य में तरक्की दर तरक्की करते रहे. इस अवसर पर फिल्म रिलीज़ करवाकर बुलंदी के शिखर पर पहुंच जाने वाले विक्टर फ्रांसिस ने कहा कि पहले दिन के लिए आप सभी को बधाई,  पटना के वीणा सिनेमा में हमारी फिल्म की ओपनिंग ठीक रही. पटना में काफी सर्दी पड़ने के बावजुद भी दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ रही.जिन कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और मेरे साथ फिल्म का आनंद लिया उन्हें धन्यवाद.आज भी जो कलाकार वीणा सिनेमा हॉल में प्रमोशन के लिए आना चाहते हैं उनका स्वागत है। मै बारह बजे से आपको वहां उपस्थित मिलूंगा. बताते चले कि सुपर फ्राइडे से विक्टर मूवीज के बैनर तले निर्मित भोजपुरी  फीचर फिल्म 'गोरिया तोहरे खातिर' पटना के साथ राज्य के अन्य जिलों के सिनेमा हॉल में रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म के  निर्माता,निर्देशक और लेखक विक्टर फ्रांसिस ने संवाददाताओं को जानकारी दी है कि कल सुपर फ्राइडे को हमारी भोजपुरी फीचर फिल्म गोरिया तोहरे खातिर एक साथ रिलीज़ हो रही है.1.पटना-वीणा, 2.बेतिया-पितांबर,3. सिवान-कृष्णा, 4.नवादा  विजय, 5.समस्तीपुर-लक्ष्मी,6. दरभंगा -लाईट हाउस 7. फारबिसगंज -ज्योति, 8.विक्रमगंज-ममता,9. सुपौल-प्रसाद,10 मुजफ्फरपुर-शेखर,11बक्सर-दुर्गा, 12, बेगुसराय- अलका,13. मसौढ़ी-संध्या,14, काटी   -अमित,15,जनकपुर- मिथिला में प्रदर्शित हो गयी है.

कोई टिप्पणी नहीं: