20 जनवरी को बिस्फी प्रखंड के पुआड़ी गांव में होगा, माले कार्यकर्ताओं का कार्यशाला
बिस्फी (मधुबनी) भाकपा (माले)बिस्फी प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड माले सचिव फूल बानो की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए माले बेनीपट्टी अनुमंडल प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी शिक्षा से सभी पार्टी सदस्यों को लैस करने एवं सभी पार्टी सदस्यों को पार्टी ढ़ांचा में संगठित करने के लिए गांव गांव में पार्टी शाखाओं का गठन जरुरी है। इसके लिए 20 जनवरी को बिस्फी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रुप में पार्टी के जिला सचिव कामरेड ध्रुब नारायण कर्ण होंगे।साथ ही 25 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला लगाने के लिए भी योजना बनाई जाएगी। बैठक को पंकज पासवान, शैलेन्द्र सिमांचल,बिजय यादव, राम दयाल महतो,उत्तम चंद्र झा, मोहम्मद मुस्तकीम, कृपा नंद झा वगैरह ने संबोधित किया।शाला आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रुप में पार्टी के जिला सचिव कामरेड ध्रुब नारायण कर्ण होंगे।साथ ही 25 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला लगाने के लिए भी योजना बनाई जाएगी। बैठक को पंकज पासवान, शैलेन्द्र सिमांचल,बिजय यादव, राम दयाल महतो,उत्तम चंद्र झा, मोहम्मद मुस्तकीम, कृपा नंद झा वगैरह ने संबोधित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें