किसान नेता कमल सिंह मांढी का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 23 जनवरी 2021

किसान नेता कमल सिंह मांढी का निधन

farmer-leader-kamal-singh-madhi-died

भिवानी, 23 जनवरी,
किसान संघर्ष समिति के संयोजक एवं वयोवृद्ध किसान नेता कमल सिंह मांढी का शुक्रवार रात को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। मांढी पिछले चार दशक से किसान हितों के लिए संघर्ष कर रहे थे। वह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर राजनीति व सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों ने शोक जताया। कमल सिंह मांढी का शनिवार को उनके पैतृक गांव मांढी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर किसान नेता विजय सांगवान ने कहा कि कमल सिंह ने ताउम्र किसान व कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष किया, उनके किसानों के लिए किए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: