मधुबनी : जिला कांग्रेस में किसान बिल के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

मधुबनी : जिला कांग्रेस में किसान बिल के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाया

madhubani-congress-in-human-chain
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर महागठबंधन के आह्वान पर  देश के अन्नदाता किसानों के समर्थन में आज विशाल मानव श्रृंखला महागठबंधन के द्वारा सम्पूर्ण जिला सहित जिला मुख्यालय मधुबनी में बनाया गया जिसमें काफी संख्याओं में महागठबंधन दलों के साथ साथ आमजनों का महती समर्थन देखा गया।  जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में जिला समाहरणालय के सामने सैकड़ों की संख्याओं में कांग्रेसजनों ने मानव श्रृंखला बनाया। जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने इस अवसर पर कहा कि आज देश के अन्नदाता किसानों के द्वारा पिछले 65 दिनों से देश के राजधानी के सभी सीमाओं पर इस ठंडक में भी धरना,प्रदर्शन ,अनशन लाखो लाख किसान आन्दोलन कर रहे है,इस आंदोलन में सैकड़ों किसानों का शहादत भी हो चुकी है,लेकिन तानाशाह मोदी सरकार किसानों,मजदूरों पर लगातार जुल्म अत्याचार कर रही है,मोदी सरकार किसान ,कृषि विरोधी तीनों काला कानून लाकर आपने पूंजीपति मित्रों को और धनवान बनाना चाहती है,किसानों का जमीन जबरन कब्जा करना चाहती है,जिसके खिलाफ आज पूरे देश मे कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में काला कानून के खिलाफ आंदोलन कर रही है। आज किसानों ने साफ कह दिया है कि हमारी लड़ाई सरकार से है और तीनों काला कानूनों को तत्काल वापस लेना होगा। कांग्रेस पार्टी का साफ मानना है कि 

1, किसान विरोधी तीनों काला कानून जो कृषिक को पसंद नही है वापस लो।

2 एम एस पी को कानूनी दर्जा देना होगा।

3 प्रस्तावित बिजली बिल औऱ पराली जलाने का कानून वापस लो।

4, बिहार में एम एस पी एक्ट को पुनः लागू करो।

आदि मांगों को जबतक घमंडी मोदी सरकार वापस नही लेगी तब तक आंदोलन चलती रहेगी। आज की मानव श्रृंखला को आमनागरिकों का पुरजोर समर्थन मिला और जिला मुख्यालय सहित सभी एन एच एवम सभी प्रखण्डों में लोगों ने किसानों के समर्थन में बढ़चढ़ कर भाग लिया,इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिला वासियों को धन्यवाद दिया है। भाग लेने बालों में प्रमुखरूप से ज्योतिरामन झा,मनोज मिश्रा,प्रो इश्तिहाक अहमद,प्रफुल्ल चन्द्र झा,कौशल किशोर चौधरी, मो आकिल अहमद, विपिन कुमार झा,अनुरंजन सिंह,फ़ैज़ी आर्यन,माया नंद झा,जय कुमार झा, सुरेश चंद्र झा,अनिसुर रहमान,मीना देवी कुशवाहा, मुकेश कुमार झा,पप्पू,आलोक झा,मो एजाज, मो अमन, मो तनवीर,बिनय कुमार झा,अशोक प्रसाद,धनेश्वर ठाकुर,मो साबिर,अभय मिश्रा, ललन कुमार झा,मुकेश सिंह, राज कमल सिंह,गौतम किशोर राय, अनिल चन्द्र झा,राजीव शेखर झा,मुरलीधर झा,मो सलमान,प्रभाकर सिंह,सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: