बिहार : आज 29 जनवरी से मां मरियम नगरी मोकामा में नोवेना शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

बिहार : आज 29 जनवरी से मां मरियम नगरी मोकामा में नोवेना शुरू

  • किरण राजेश नामक महिला ने पाठ पढ़ा

novina-starts-in-mokama
मोकामा. वैश्विक कोरोना के कारण 07 फरवरी 2021 का धार्मिक आयोजन रद कर दिया गया. इसके बदले में नोवेना प्रार्थना शुरू हो गयी है.आज प्रथम दिन प्रार्थना सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक की गयी.इस अवसर पर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप काजीटन फ्रांसिस ओस्ता के नेतृत्व में मिस्सा किया गया.इनके साथ फादर प्रेम प्रकाश,फादर राकेश,फादर जोसेफ आदि थे.इस नोवेना प्रार्थना में बरबीघा पल्ली के दो सौ से कम भक्तगण शामिल हुए.कल 30 जनवरी शनिवार को मुंगेर डिनरी के भक्तगण शामिल होंगे. बताया जाता है कि 31 जनवरी रविवार को कुर्जी पल्ली,01 फरवरी सोमवार को बाढ़ पल्ली,02 फरवरी मंगलवार को पटना डिनरी,03 फरवरी बुधवार को नालंदा डिनरी,04 फरवरी वृहस्पतिवार को मगध,05 फरवरी गया डिनरी और 06 फरवरी नवादा पल्ली के भक्तगण मोकामा आएंगे. मोकामा के पल्ली पुरोहित फादर एलेक्स ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन नोवेना पटना धर्मप्रांत स्तर पर हो रहा है.भक्तगण पल्ली पुरोहित के नेतृत्व में मां नगरी मोकामा आएंगे.संख्या सीमित है. इस साल सालाना मोकामा यात्रा नहीं होगी.

कोई टिप्पणी नहीं: