राहुल गाँधी का देशवासियों से किसानों के संघर्ष से जुड़ने का आग्रह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

राहुल गाँधी का देशवासियों से किसानों के संघर्ष से जुड़ने का आग्रह

rahul-gandhi-massege-to-nation-support-farmer
नयी दिल्ली 08 जनवरी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का किसान कृषि विरोधी कानूनों को वापस करने के लिए आंदोलन कर रहा है इसलिए हर नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए। श्री गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्हाेंने कहा, "शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों। किसान के लिए बोले भारत।"

कोई टिप्पणी नहीं: