मुंबई, 13 फरवरी, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘दोबारा’ में काम करती नजर आयेगी। तापसी ने फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' में काम किया था। तापसी अब एक बार फिर अनुराग की फिल्म में काम करने जा रही है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसका नाम है 'दोबारा'। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म का टीजर वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप वर्चुअली एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। तापसी पन्नू ने कहा, “यह अपने किस्म की एक अलग थ्रिलर फिल्म होगी। मेरे करियर में अभी तक थ्रिलर मूवीज के मामले में मैं काफी लकी रही हूं और इस जॉनर की फिल्में करना पसंद करती हूं। यह फिल्म इसलिए अलग होने वाली है क्योंकि इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर करने जा रहे हैं। यह दूसरी बार होगा जबकि मैं अनुराग के डायरेक्शन में काम करूंगी।” अनुराग कश्यप ने कहा, “दोबारा के साथ हमारा विजन एक ताजी नई कहानी को दर्शकों के सामने पेश करना है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। इस बार एक दिलचस्प थ्रिलर मूवी बनने जा रही है।”
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021
अनुराग कश्यप की ‘दोबारा’ में काम करेंगी तापसी पन्नू
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें