फरीदाबाद में संक्रमण से और 10 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 मई 2021

फरीदाबाद में संक्रमण से और 10 लोगों की मौत

10-died-in-faridabad
फरीदाबाद (हरियाणा), आठ मई, जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 568 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के 1713 नए मामले आने के साथ ही जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 86,106 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार, जिले में अभी तक कुल 71,739 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 11,823 लोग गृह-पृथकवास में हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि जिले में फिलहाल 13,779 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से 83 वेंटीलेटर पर हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से रिकवरी का दर बेहतर होकर 83.3 प्रतिशत हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: