महिलाओं के लिए विशेष रूप से टीकाकरण की अलग व्यवस्था - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 20 जून 2021

महिलाओं के लिए विशेष रूप से टीकाकरण की अलग व्यवस्था

  •  * बच्चों के मनपसंद कार्टून करैक्टर छोटा भीम और मिक्की माउस ने गांधी भवन के आस-पास लोगों को किया जागरूक
  • * 21 जून को गांधी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में सुबह 9 बजे से टीकाकरण महाअभियान 

spacial-vaccination-bhopal
भोपाल। बच्चों के मनपसंद कार्टून करैक्टर छोटा भीम और मिक्की माउस ने गांधी  भवन के आस- पास के इलाकों में लोगों को किया जागरूक। 21 जून को गांधी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में सुबह 9 बजे से टीकाकरण महाअभियान - महिलाओं के लिए विशेष रूप से टीकाकरण की अलग व्यवस्था। 21 जून को शुरू हो रहे टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत गांधी भवन भोपाल में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकारण किया जाएगा। टीकाकरण की जागरूकता के लिए कार्टून करैक्टर छोटा भीम और मिक्की माउस के माध्यम से विभिन्न इलाकों में प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से गांधी भवन के सचिव दयाराम नामदेव, श्यामला हिल्स थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी, एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीश कुमार उपस्थित रहे।  गांधी भवन में लग रहे कोविड-19 टीकाकरण कैम्प में महिलाओं के लिए विशेष रूप से टीकाकरण की अलग व्यवस्था की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: