जमशेदपुर : मंदी की चपेट में टाटा मोटर्स - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 जून 2021

जमशेदपुर : मंदी की चपेट में टाटा मोटर्स

tata-moters-facing-recession
विजय सिंह ,लाइव आर्यावर्त ,जमशेदपुर ,26 जून, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच  लघु तालाबंदी के दौर में क्या टाटा मोटर्स पर मंदी का संकट है ?  टाटा समूह की जमशेदपुर स्थित भारी  वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स प्रबंधन ने  इस सप्ताह शनिवार और रविवार को पुनः  सामान्य बंद रखने का निर्णय लिया है।  ब्लॉक क्लोज़र के नाम से पुकारे जाने वाले दो दिवसीय सप्ताहांत  बंदी  जून माह में लगातार जारी है।  बताया जाता है कि टाटा मोटर्स  को फिलहाल पूर्व की  अपेक्षा कम आर्डर मिल रहे हैं जिसके चलते ब्लॉक क्लोज़र का  निर्णय लिया गया है । कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक ब्लॉक क्लोज़र की वजह से  कार्य की अवधि कम होने से  उनके इंसेंटिव ,बोनस ,सेफ्टी , छुट्टी  आदि भत्ते पर असर पड़ता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: