योगी सरकार के तर्ज पर बिहार मे भी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाना जरुरी :- मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

योगी सरकार के तर्ज पर बिहार मे भी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाना जरुरी :- मोर्चा

bihar-need-population-control-law
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि बिहार मे भी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लागू हो यह समय की मांग है।  देश व प्रदेश का समग्र विकास हो इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का आना बेहद जरुरी है। जनसंख्या बढोत्तरी का मुख्य कारण अशिक्षा व गरीबी है। पुरे भारतवर्ष व दुनिया के अधिकांश हिस्सों मे जाने पर जो दिहारी मजदूर मिलता है वह प्रवासी बिहारी ही रहता है। इस प्रकार बिहार मे इस विधेयक का लागू होना आवश्यक है। उक्त बाते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। मोर्चा नेताओं ने कहा कि समग्र विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का बिहार मे लागू होना जरुरी है। जनसंख्या नीति का संबंध केवल जनसंख्या स्थिकरण से नही है बल्कि समाज मे रह रहे सभी नागरिको के जीवन मे समृद्धि व खुशहाली लाना है। बढ़ती हुई जनसंख्या विकास मे बाधक है। इसे नियंत्रित किया जाना बेहद जरुरी है। इसलिए सामाजिक न्याय मोर्चा का मानना है कि उत्तर प्रदेश के योगी माडल के अनुरुप बिहार मे भी जनसंख्या नियंत्रण हेतु विधेयक जल्द लाई जानी चाहिए । उम्मीद करते है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इस दिशा मे जल्द कदम बढायेगे।


कोई टिप्पणी नहीं: