बिहार : मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

बिहार : मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया

madan-mohan-tribute-birbhadra-singh
पटना. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि बीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता थे.बीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छः बार मुख्यमंत्री रहे और उन्होने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.वे डा0 मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केन्द्र में इस्पात मंत्री बनाये गये थे.वे 9 बार विधायक एवं पांच बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है. उनके शोक संतप्त परिवार को भागवान इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, डा0 अशोक कुमार, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, एम.एल.सी. प्रेम चन्द्र मिश्रा, ए.आई.सी.सी. चीफ मीडिया काॅर्डिनेटर संजीव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन  राजेश राठौड़, पूर्व एम.एल.सी.लाल बाबू लाल, प्रवक्ता अमिता भूषण, आनन्द माधव, जया मिश्रा, कुमार आशीष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, मृणाल अनामय,निरंजन कुमार ने भी बीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: