बिहार : एक अगस्त से चलेगी सहरसा-आनन्द विहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

बिहार : एक अगस्त से चलेगी सहरसा-आनन्द विहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन

spacial-tren-from-saharsa-anand-vihar
वाराणसी : रेलवे प्रशसन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 1 अगस्त 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को सहरसा से तथा 05280 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 अगस्त, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से चलाई जायेगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के मानकों का पालन करना होगा। 05279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 1 अगस्त, 2021 से अगले आदेष तक प्रत्येक रविवार को सहरसा से 11.37 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 11.54 बजे, मानसी से 12.55 बजे, खगड़िया से 13.07 बजे, बेगूसराय से 13.53 बजे, बरौनी से 14.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 15.28 बजे, हाजीपुर से 16.20 बजे, सोनपुर से 16.32 बजे, छपरा से 18.55 बजे, सीवान से 19.45 बजे, भटनी से 20.23 बजे, देवरिया सदर से 20.46 बजे, गोरखपुर से 22.10 बजे, बस्ती से 23.12 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.40 बजे, लखनऊ से 03.20 बजे, शाहजहाँपुर से 05.50 बजे, बरेली से 07.00 बजे, मुरादाबाद से 08.48 बजे, तथा गाजियाबाद से 11.11 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.45 बजे पहुॅचेगी।


वापसी यात्रा में 05280 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 अगस्त, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 17.10 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 17.45 बजे, मुरादाबाद से 20.38 बजे, बरेली़ 22.08 बजे, शाहजहाँपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 02.05 बजे, गोण्डा से 04.50 बजे, बस्ती से 06.27 बजे, गोरखपुर से 08.05 बजे, देवरिया सदर से 09.00 बजे, भटनी से 09.25 बजे, सीवान से 10.10 बजे, छपरा से 12.00 बजे, सोनपुर से 13.10 बजे, हाजीपुर से 13.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 14.05 बजे, बरौनी से 15.40 बजे, बेगूसराय से 16.06 बजे, खगड़िया से 16.50 बजे, मानसी से 17.33 बजे तथा सेमरी बख्तियारपुर से 17.59 बजे छूटकर सहरसा 18.50 बजे पहुॅचेगी। इस विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा पेन्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: