बिहार : केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे शामिल सभी नवनियुक्त मंत्रीगण को बधाई। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

बिहार : केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे शामिल सभी नवनियुक्त मंत्रीगण को बधाई।

upendra-chauhan-congratulate-minister
पटना 08 जुलाई, केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे शामिल होने वाले नवनियुक्त सभी नये मंत्रियों को राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह,मनीष कुमार,राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एव राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने बधाई व शुभकामना दी है। मोर्चा के नेताओं ने बिहार कोटे से केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे शामिल जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर०सी०पी सिंह एव लोजपा के पशुपति कुमार पारस जी को भी बधाई दी है। मोर्चा नेताओं ने विश्वास जताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकासवादी नीतियों के अनरुप देश एव प्रदेश मे तीव्र गति से चहुमुखी विकास का कार्य होगा और देश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ निरंतर अग्रसर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: