बिहार : स्व० राजीव गांधी जी की जयंती पर NSUI के कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अगस्त 2021

बिहार : स्व० राजीव गांधी जी की जयंती पर NSUI के कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

nsui-will-donate-blood
पटना। आज NSUI के प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी का बैठक आयोजित हुआ। जिसका अध्यक्षता NSUI के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नु सिंह जी ने किया।  बैठक में चुन्नू सिंह ने कहा कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की जयंती पर NSUI के कार्यकर्ता सभी जिलों में शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम, पटना में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने इस देश की एकता के लिए अपना बलिदान किया, हम युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलती है। हम सभी युवा उनके दिखाए मार्गों पर चलते हुए देश को उन्नति की ओर आगे बढ़ाएंगे।  इस अवसर पर अरविंद चौधरी उपाध्यक्ष, सिल्टू कुमार महासचिव, शाश्वत शेखर प्रदेश सचिव, लखन सिंह पटना विश्वविद्यालय, अजित कुमार पटना जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: