देवघर में सात कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

देवघर में सात कथित साइबर अपराधी गिरफ्तार

7-cyber-criminal-arrest-in-devghar
देवघर, 11 अगस्त, देवघर पुलिस ने बुधवार को अपने साइबर इकाई के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों से सात साइबर अपराधियों को दस मोबाइल एवं दस सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। साइबर थाने में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा एवं साइबर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नेहा बाला ने संयुक्त रूप से बताया है कि 10/11अगस्त, 2021 को देवघर जिले के पथरौल थानाक्षेत्र के ग्राम- रंगासिरसा, मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बदीया, कोरकोटा बांका और बिहार के बांका जिले के चांदन थानाक्षेत्र के ग्राम- चांदन में छापेमारी करके कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने दस मोबाइल एवं दस सिम कार्ड बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक आरोपी हिमांशु बाजपेई साइबर अपराधियों को कमीशन लेकर फर्जी सिम निर्गत करता था।

कोई टिप्पणी नहीं: