मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने झंडोतोलन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 अगस्त 2021

मधुबनी : जिला पदाधिकारी ने झंडोतोलन किया

dm-madhubani-flag-hoist
मधुबनी, 15 अगस्त, आज दिनांक-15.08.2021 को जिला पदाधिकारी, मधुबनी श्री अमित कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पुलिस केंद्र, मधुबनी में प्रातः 09:00 एवं समाहरणालय, मधुबनी 09:40 में झंडोत्तोलन किया गया l इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ. सत्यप्रकाश, अपर समाहर्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम, उप विकास आयुक्त, मधुबनी श्री अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, मधुबनी उपस्थित थे l जिला पदाधिकारी, श्री अमित कुमार द्वारा अपने आवासीय परिसर में     झंडोत्तोलन के पश्चात मुख्य समाहरोह एवम् कार्यक्रम स्थल पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का सफल एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रारम्भ किया गया ।सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक द्वारा बिहार पुलिस व अन्य जवानों के द्वारा सलामी का संयुक्त निरीक्षण किया गया इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने झंडोतोलन क़िया गया। तदोपरांत जिला पदाधिकारी ने   जिला वासियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा जिला के विकास एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न विभागों  यथा-  कृषि ,आपूर्ति ,वैक्सीनेशन, सुरक्षा, विद्युत, बॉर्डर क्षेत्र विकास, सड़क ,पेयजल ,पर्यावरण ,नल जल आदि की उपलब्धियों को विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विकासशील योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे 75वे  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  जिला लोगों हेतु आयोजित  प्रतियोगिता में चयनित लाभुक को जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा 15000/- रुपया का चेक व प्रशस्ति पत्र सप्रेम भेंट किया गया साथ ही मधुबनी मेडिकल कॉलेज, मधुबनी द्वारा उत्कृष्ट कार्य से प्रसन्न होकर उसे भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि आज से  जिलान्तर्गत सभी 388 पंचायतों में लोक सेवा  केंद्र(आरटीपीएस) का भी शुभारंभ पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत जिला पंचायत शाखा ,मधुबनी द्वारा क़िया गया।इन लोक सेवा केन्द्रों पर पंचायत के लोग आवेदन करके जाति,आवासीय,आय समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। उल्लेखनीय है कि आज जिला पदाधिकारी के स्वतंत्रता दिवस के सम्पूर्ण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट Facebook पर भी क़िया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: