बिहार : जर्नादन शर्मा के पार्थिव शरीर पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

बिहार : जर्नादन शर्मा के पार्थिव शरीर पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी

congress-tribute-janardan-sharma
पटना, 13 अगस्त। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का कल गुरूवार को नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। आज उनका पार्थिव शरीर सुबह पटना एअरपोर्ट पहुंचा, जहाँ से पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम लाया गया। सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा सहित अन्य नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर आश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी। जर्नादन शर्मा का अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया।  सदाकत आश्रम में जर्नादन शर्मा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, रविन्द्र कुमार मिश्रा, आनन्द माधव, ऋषि मिश्रा, डा0 कमलदेव नारायण शुक्ला, चुन्नू सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर, आयुष कुमार, सुनील कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अजय सिंह टुन्नू, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मृणाल अनामय ,अनोखा सिंह, रीता सिंह, अजय कुमार चैधरी, धमेन्द्रधारी सिंह, अरूण कुमार पाठक, मृगेन्द्र सिंह, प्रदुम्न यादव, अजय यादव, विजय कुंमार सिंह, रिपूदहन शर्मा, आलोक हर्ष, राजीव सिन्हा शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: