अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर गुरुवार को सुनवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर गुरुवार को सुनवाई

rit-accepted-against-rakesh-asthana
नयी दिल्ली, 02 अगस्त, उच्चतम न्यायालय भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राकेश अस्थाना की दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर गुरुवार (पांच अगस्त) को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका की सुनवाई गुरुवार को करेगी। याचिकाकर्ता ने श्री अस्थाना की नियुक्ति मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। याचिककर्ता का कहना है कि श्री अस्थाना को दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किए जाने के मामले में शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करने में अनदेखी की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: