बेतिया : प्रत्येक शनिवार आयोजित किया जाय जनता दरबार : जिलाधिकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

बेतिया : प्रत्येक शनिवार आयोजित किया जाय जनता दरबार : जिलाधिकारी

dm-order-for-janta-darbar
बेतिया। भूमि विवादों का त्वरित गति से निष्पादन कराने तथा पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक शनिवार को थानास्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है ताकि पीड़ितों को ससमय न्याय दिलाया जा सके। जनता दरबार द्वारा भूमि विवादों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगातार बैठक की जा रही है जिसमें एक-एक विवाद की निष्पादन प्रगति की समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा भूमि विवादों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी तथा अपर समाहर्ता सहित सभी एसडीएम, डीसीएलआर, अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को हर हाल में थाना स्तर पर जनता दरबार आयोजित करें तथा जनता दरबार में अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन विधिसम्मत कराना सुनिश्चित करेंगे।  उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी थानों में जनता दरबार का आयोजन चक्रीय रूप से कराना सुनिश्चित करेंगे। अवकाश रहने तथा अन्य कारणवश अगर थाना स्तर पर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाता है तो अगले वर्किंग डे में इसका आयोजन अनिवार्य रूप से कराया जाय। अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि थानावार भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि नगर थाना, बेतिया में श्री मोहित राज, राजस्व अधिकारी, कालीबाग ओपी में प्रभारी अंचल निरीक्षक, बेतिया, मुफस्सिल थाना में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बेतिया (बेतिया अंचल अंतर्गत), श्री ओमप्रकाश सिंह, राजस्व अधिकारी (मझौलिया अंचल अंतर्गत) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसी तरह मनुआपुल ओपी में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, बेतिया (बेतिया अंचल अंतर्गत) एवं स्मृति साहनी, राजस्व अधिकारी, चनपटिया, शनिचरी ओपी में ममता कुमारी, राजस्व अधिकारी, योगापट्टी, जगदीशपुर ओपी में श्री रमेश कुमार, राजस्व अधिकारी, नौतन, श्रीनगर थाना में श्री विशाल अग्रवाल, राजस्व अधिकारी, नौतन (बैरिया अंचल अंतर्गत) एवं महम्मद सरफराज अहमद, राजस्व अधिकारी, ठकराहां (ठकराहां अंचल अंतर्गत), साठी थाना में श्री शशि रंजन, राजस्व अधिकारी, लौरिया (लौरिया अंचल अंतर्गत) एवं समीना खातुन, राजस्व अधिकारी, नरकटियागंज, बलथर थाना में श्री राहुल कुमार, राजस्व अधिकारी, सिकटा, बथुवरिया थाना में श्री कौशिकी चौबे, राजस्व अधिकारी, बगहा-01, तथा वाल्मीकिनगर थाना में श्री दीपक कुमार, राजस्व अधिकारी, बगहा-02 को प्रतिनियुक्त किया गया है। 


वहीं बानूछापर ओपी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बेतिया, मझौलिया थाना में अंचल अधिकारी, मझौलिया, चनपटिया थाना में अंचल अधिकारी, चनपटिया, कुमारबाग ओपी में प्रभारी अंचल निरीक्षक, चनपटिया, सिरिसिया थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चनपटिया, गोपालपुर थाना में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, चनपटिया, योगापट्टी थाना में अंचल अधिकारी, योगापट्टी, नवलपुर ओपी में प्रभारी अंचल निरीक्षक, योगापट्टी, नौतन थाना में अंचल अधिकारी, नौतन, बैरिया थाना में अंचल अधिकारी, बैरिया, शिकारपुर थाना में अंचल अधिकारी, नरकटियागंज, सहोदरा थाना में प्रभारी अंचल निरीक्षक, गौनाहा, गौनाहा थाना में अंचल अधिकारी, गौनाहा, मटियरिया थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, गौनाहा, लौरिया थाना में अंचल अधिकारी, लौरिया, मैनाटांड़ थाना में अंचल अधिकारी, मैनाटांड़, पुरूषोतमपुर थाना में प्रभारी अंचल निरीक्षक, मैनाटांड़, भंगहा थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मैनाटांड़, मानपुर थाना में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, मैनाटांड़, इनरवा थाना में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, नरकटियागंज, सिकटा थाना में अंचल अधिकारी, सिकटा, कंगली थाना में प्रभारी अंचल निरीक्षक, सिकटा, रामनगर थाना में अंचल अधिकारी, रामनगर, गोवर्धना थाना में प्रभारी अंचल निरीक्षक, रामनगर, गोबरहिया थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बगहा थाना में अंचल अधिकारी, बगहा-01, भैरोगंज थाना में प्रभारी अंचल निरीक्षक, बगहा-01, चौतरवा थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बगहा-01, चिउटाहां ओपी में प्रभारी अंचल निरीक्षक, बगहा-02, पटखौली थाना में अंचल अधिकारी, बगहा-02, सेमरा थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मधुबनी, लौकरिया थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, भितहां, नौरंगिया थाना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ठकराहां, धनहा थाना में अंचल अधिकारी, मधुबनी, ठकराहां थाना में अंचल अधिकारी, ठकराहां, भितहां थाना में अंचल अधिकारी, भितहां तथा पिपरासी थाना में अंचल अधिकारी, पिपरासी प्रत्येक शनिवार थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित अंचलाधिकारी प्रतिनियुक्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें जनता दरबार से संबंधित विस्तृत जानकारी यथा-जनता दरबार का प्रयोजन, अभिलेख का संधारण, कार्य पद्धति से अवगत करायेंगे। साथ ही सभी अंचल अधिकारी, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने अंचल अंतर्गत रोस्टर के अनुरूप सभी थानों में उपस्थित रहेंगे।  उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जनता दरबार समाप्त होने के उपरांत उक्त दिन के आवेदन (पंजी सहित) को संबंधित अंचल अधिकारी को हस्तगत करायेंगे, तदालोक में संबंधित अंचल अधिकारी उक्त आवेदनों का निष्पादन करेंगे। साथ ही अंचल अधिकारी उसी दिन प्रतिवेदन को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री नंद किशोर साह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: