मधुबनी : मतगणना एवं मतदान हेतु कर्मियों की नियुक्ति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

मधुबनी : मतगणना एवं मतदान हेतु कर्मियों की नियुक्ति

employee-appointed-for-voting-counting-madhubani
मधुबनी :  जिला पदाधिकारी एवं सामान्य प्रेक्षक, पंचायत चुनाव, घोघरडीहा तथा मधेपुर के अध्यक्षता में दसवें चरण के पंचायत चुनाव हेतु मतगणना कर्मियों कि प्रतिनियुक्ति रेंडोमाइजेशन के माध्यम से टेबलवार की गई। जिसमें दोनों प्रखण्डों से कुल-180 टेबल पर 660 मतगणना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पं॰) -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी श्री शैलेन्द्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मधुबनी श्री आलोक नंदन सिंह एवं वरीय उप समाहर्ता, मधुबनी श्री बालेन्दु नारायण पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे। 


सामान्य प्रेक्षक, पंचायत चुनाव, बिस्फी तथा जयनगर के अध्यक्षता में ग्यारहवें चरण के पंचायत चुनाव हेतु मतदान कर्मियों कि प्रतिनियुक्ति रेंडोमाइजेशन के माध्यम से बूथवार की गई। जिसमें 641 मतदान केंद्र पर लगभग-4236 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। इस दौरान  जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पं॰) -सह- जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मधुबनी श्री शैलेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता, मधुबनी श्री बालेन्दु नारायण पाण्डेय एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, मधुबनी श्री आलोक नंदन सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: