झारखंड में पीएलएफआई के चार नक्सली गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 5 मार्च 2022

झारखंड में पीएलएफआई के चार नक्सली गिरफ्तार

four-plfi-naxal-arrest-in-jharkhand
खूंटी (झारखंड), चार मार्च, झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद जब्त किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस दलों ने मुर्हू पुलिस थाना इलाके में बृहस्पतिवार को बिंदा और गुल्लू गांवों में छापा मारा और नक्सलियों को उस समय दबोच लिया जब वे उगाही कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से दो देसी कार्बाइन, एक देसी राइफल, कई कारतूस, 12 मोबाइल फोन और 62,800 रुपये नकदी बरामद की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: