वार्न की स्मृति में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 6 मार्च 2022

वार्न की स्मृति में काली पट्टी बांधकर उतरे भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी

india-srilanka-player-tribute-warne
मोहाली, पांच मार्च, भारत और श्रीलंका के क्रिकेटरों ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न और रॉडनी मार्श की स्मृति में काली पट्टी बांधी और खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। इन दोनों क्रिकेटरों का शुक्रवार को कुछ घंटों के अंतराल में निधन हो गया था। क्रिकेट जगत तब स्तब्ध रह गया जब मार्श के निधन के कुछ घंटों बाद इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक वार्न को थाईलैंड के कोह समुई द्वीप में अपने मकान में मृत पाया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘रॉडनी मार्श और शेन वार्न के लिये पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। इन दोनों खिलाड़ियों का कल निधन हो गया था। भारतीय टीम ने आज काली पट्टी बांध रखी है।’’ वार्न 52 साल के थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिये।

कोई टिप्पणी नहीं: