'बवाल' में नजर आयेगी वरुण धवन-जान्हवी कपूर की जोड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 31 मार्च 2022

'बवाल' में नजर आयेगी वरुण धवन-जान्हवी कपूर की जोड़ी

jahanwi-kapoor-bawal

मुंबई, 30 मार्च,
बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म 'बवाल' में नजर आयेगी। वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म बवाल का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं। वरुण धवन की 'बवाल' की रिलीज डेट के साथ-साथ अभिनेत्री का भी ऐलान हो चुका है। पहली बार वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने बताया कि 'बवाल' अगले साल अप्रेल में रिलीज होगी। वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में ऑफिशियल ऐलान करते हुए खुशी जताई कि वह साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: