पटना : बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर बुधवार को बिहार विधान मंडल बजट सत्र में शामिल होने आई बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और राजद नेत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपराध को रोकने में फेलियर है। राबड़ी देवी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल खराब है। नीतीश सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल पा रहा है। राजद नेत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की हालत काफी खराब है। यहां नेता हो या आम आदमी यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। बिहार का लॉ आर्डर ठीक नहीं है। वर्तमान सरकार पंगु और विकलांग हो गई है। इस सरकार अपराधियों को छूट दे दी है। सरकार अपने मन का काम कर रही अपराधी अपने मन का कर रहे हैं। यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। वहीं, राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य में योगी मॉडल लागू किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि कौन रोक रखा है। योगी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दीजिए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दीजिए किसने रोक कर रखा है। दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, जो मर्जी आये करें ये लोग।
गुरुवार, 31 मार्च 2022
बिहार : बढ़ते अपराध पर राबड़ी ने कहा योगी को बनाएं यहां का मुख्यमंत्री
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें