मधुबनी : सोनई में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

मधुबनी : सोनई में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित

  • *भूमि अधिकार आंदोलन में सामंतों और सत्ता के हमला के खिलाफ लड़ने की बनाई कार्यनीति।
  • *जिला पदाधिकारी को 11 जून,2021 को सौंपे गए सबूत को आधार बनाकर छोटे प्रसाद सिंह/किरण शाही पर भूहदबंदी वाद को चालू कराने के लिए चलेगा आंदोलन।
  • *मंहगाई ने 70 प्रतिशत जनता को डाला भारी संकट में।

cpi-ml-workshop-madhubani
हरलाखी/मधुबनी, भाकपा-माले,सोनई लोकल कमिटी के कार्यकर्ताओं  का कार्यशाला परती टोल,सोनई में आयोजित किया गया।लोकल कमिटी सचिव राम अशीष राम की अध्यक्षता में संचालित कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव सह बिहार राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद मंहगाई चरम पर जा रही है।सत्तर फीसदी लोगों का जीना दुभर होता जा रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी, से जनता त्रस्त है। इस तरह मोदी नीतीश सरकार जनता पर चौतरफा बुलडोजर चला रही है। इसके खिलाफ माले ने पूरे देश में आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया है। मधुबनी जिला में बिभिन् प्रखंड मुख्यालय में मंहगाई बिरोधी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के बेनीपट्टी प्रखंड सचिव सह मधुबनी जिला कमिटी सदस्य श्याम पंडित ने कहा कि भूमि अधिकार आंदोलन और गरीब बसाओ आंदोलन पर सामंत व सत्ता द्वारा गरीबों पर एवं आंदोलन व आंदोलन के नेताओ पर तरह तरह का हमला चलाया जाता है। झूठे मुकदमों में फंसाने , जानलेवा हमला करने ,अपने दलालों के जरिए आंदोलन व आंदोलन के नेताओ के खिलाफ झूठे दुष्प्रचार कराने के अभियान भी चलाये जातें हैं।ये सभी दुश्मनों द्वारा पार्टी के खिलाफ चलाए जा रहे दमनात्मक अभियान है। इससे सतर्क रहना होगा। इससे निपटने की कार्यनिती बनानी होगी। कार्यशाला में माले कार्यकर्ता दुखी मंडल,बीसे पासवान,शैनी मुखिया,बर्दी मुखिया,कृपाल राम, मोहम्मद जूमराती,अमीत राम, राधा देवी सहित 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: