सिंधु सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 जुलाई 2022

सिंधु सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में

sindhu-enters-semi-finals-of-singapore-open
कलांग (सिंगापुर), 15 जुलाई, पूर्व विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधु ने चीन की हान युई पर शुक्रवार को रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर ओपन 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हान को रोमांचल क्वार्टरफाइनल में 17-21, 21-11, 21-19 से पराजित किया। सिंधु का फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जापान की सायना कावाकई से मुकाबला होगा। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर एक घंटे दो मिनट में मैच समाप्त कर दिया। अन्य भारतीयों को क्वार्टरफाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा। सायना नेहवाल को जापान की आया ओहोरी ने एक घंटे तीन मिनट में 21-13, 15-21, 22-20 से पराजित किया जबकि एच एस प्रणय को जापान के कोदई नरोका ने 12-21, 21-14, 21-18 से हराया। पुरुष युगल एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 48 मिनट में हार का सामना करना पड़ा। 

कोई टिप्पणी नहीं: