बिहार : रोजगार के अभाव में किसी को बाहर नहीं जाना पड़े : पीके - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 अक्तूबर 2022

बिहार : रोजगार के अभाव में किसी को बाहर नहीं जाना पड़े : पीके

  • जन सुराज पदयात्रा के 8वें दिन पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ पहुंचे प्रशांत किशोर

Pk-jan-suraj-yatra
जन सुराज पदयात्रा के आठवें दिन आज प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पश्चिम चंपारण जिले के धुआंटांड़ से चलकर मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे। इस दौरान वे और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 21 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। आज के दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई इसके बाद जन सुराज पदयात्रा भंगहा पंचायत के ताजपुर सिसवा गांव पहुंची, जहां महिलाओं ने गर्मजोशी से प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और स्थानीय लोगों के साथ प्रशांत किशोर ने भंगाहा बाजार में जन सुराज की सोच पर संवाद किया। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए प्रतापपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंची। हल्की बुंदा बांदी के बीच पदयात्रा का हुजूम इनरवा पंचायत पहुंचा जहां प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में बताया और उनकी समस्याओं पर बात की। आगे जन सुराज पदयात्रा रामपुर गांव पहुंची जहां खासकर महिलाओं और युवाओं का जोश देखने लायक था। इसके बाद जन सुराज पदयात्रा का हुजूम लगभग 21 किमी से अधिक चल कर जन सुराज पदयात्री प्रशांत किशोर के साथ मैनाटांड प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल पहुंचे जहां पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया।

कोई टिप्पणी नहीं: