मीडिया चौपाल में होगी सुप्रसिद्ध लोक गायिका विजया भारती की प्रस्तुति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

मीडिया चौपाल में होगी सुप्रसिद्ध लोक गायिका विजया भारती की प्रस्तुति

Vijya-bharti-in-media-chaupal
नई दिल्ली। चंडीगढ़ में हो रही मीडिया चौपाल-2022 के दौरान सांस्कृतिक संध्या में लोकप्रिय लोकगायिका विजया भरती की प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे। सुप्रसिद्ध लोक गायिका विजया भारती किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने केवल अपनी संस्कृति, संस्कार और माटी से जुड़े गीतों को ही अपनी गायकी का हिस्सा बनाया है। बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ ही मॉरीशस, नेपाल, फिजी, सूरीनाम के प्रवासी भोजपुरिया लोगों में उनके गाए छठ गीत बेहद मशहूर हैं। मैथिली संस्कृति से सम्बद्ध रखने वाली विजया भारती को भोजपुरी गायिकी में विशेष सम्मान मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: