मधुबनी : पुलिस दिवस को लेकर जयनगर थाने में लगी स्कूली बच्चों की क्लास, दी गई कानून की जानकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

मधुबनी : पुलिस दिवस को लेकर जयनगर थाने में लगी स्कूली बच्चों की क्लास, दी गई कानून की जानकारी

Legel-information-class-to-children
जयनगर/मधुबनी, बिहार पुलिस दिवस को लेकर  जयनगर थाना में रविवार को स्कूली बच्चों की क्लास लगाई गई, जिसमें पदाधिकारी शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। नगर के एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कानून की बेसिक जानकारी दी। कार्यक्रम की मंशा पुलिस फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देना था।थानाध्यक्ष ने बताया कि हर साल 20 से 26 तक बिहार पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की मंशा पुलिस और जनता के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है। बिना जनसहयोग के अपराध पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। पदाधिकारियों ने बच्चों को बताया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। आम नागरिकों को नहीं, बदमाशों को पुलिस से डरने की जरूरत है। नाबालिग और बच्चों के लिए कानून में अलग प्रावधान है। इसके अलावा कानून सबों के लिए समान है। चाहे आम नागरिक हो या रसूखदार। साथ ही सामाजिक कुरीतियां, दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा के दुष्प्रभावों के संबंध में बच्चों को बताया गया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर, शिक्षक लक्षमण यादव सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: