बिहार : 40 हजार करोड़ खर्च 40 बच्चों का भी भला नहीं : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

बिहार : 40 हजार करोड़ खर्च 40 बच्चों का भी भला नहीं : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-attack-nitish-on-education
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिसको भी समाज चुनकर अपने बीच से निकलेगा चाहे वो गरीब हो, अमीर हो, अगड़ा हो, पिछड़ा हो, हिंदू हो या मुस्लिम हो जिसको भी समाज चुनेगा, उसके साथ जन सुराज की पूरी ताक़त लगा देंगे। क्योंकि बिहार तब बदलेगा जब हज़ारों अच्छे लोगों को वार्ड सदस्य जीता कर लाया जाए, जब 5-6 हज़ार अच्छे व्यक्ति मुखिया-सरपंच बनेंगे, सैकड़ों अच्छे लोग ज़िला परिषद और विधायक बनेंगे तब बिहार सुधरेगा। केवल मुख्यमंत्री बदलने से बिहार की स्थिति सुधरने वाली नहीं है। साथ ही बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस शिक्षा व्यवस्था की सरकार बात कर रही है, उस शिक्षा व्यवस्था पर बिहार में हर साल 40 हज़ार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन सारे पैसों का बंदरबांट हो रहा है। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से 40 लड़कों का भी भला नहीं हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: