बिहार : 2019 लोकसभा में हमने जदयू को 17 सीटें दिलाई थी : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

बिहार : 2019 लोकसभा में हमने जदयू को 17 सीटें दिलाई थी : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-jan-suraj
गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने एक बड़ा खुलासा किया। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन तीन बार लोगों को ठगा है। सबसे पहले 2015 में छोड़कर भागे। फिर उसके बाद हमने 2019 में दो एमपी के जदयू को 17 एमपी का सीट दिलवाया, भाजपा को बिना लड़े हुए 30 से घटाकर 17 कर दिया। प्रशांत किशोर ने कहा उस समय पार्टी में हम दूसरे स्थान पर थे, पार्टी में ये तय हुआ था कि लोकसभा के बाद हम भाजपा का साथ छोड़ देंगे, लेकिन जब मोदी जी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है मोदी जी का हवा है, अभी रुकिए थोड़े दिन और रुका जाए भाजपा में, ये दूसरा धोखा था। तीसरा धोखा CAA-NRC को लेकर किया। पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं, और पार्लियामेंट में जाकर मोदी जी के पक्ष में यानी CAA-NRC के पक्ष में जाकर वोट कर दिए। जनता से पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब आप ही लोग बताएं अब नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें?

कोई टिप्पणी नहीं: