बिहार : पिल्लू वाली खिचड़ी खाकर आपका लड़का कलेक्टर नहीं मजदूर बनेगा : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

बिहार : पिल्लू वाली खिचड़ी खाकर आपका लड़का कलेक्टर नहीं मजदूर बनेगा : प्रशांत किशोर

Your-child-will-be-labour-pk
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीवान जिले के नवलपुर पंचायत में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के नाम पर कभी वोट नहीं करती, जनता सभी बातों को भुलाकर जाती है कि चार किलों ही अनाज में गुजारा करना पड़ रहा है, पढ़ने की व्यवस्था, घर का लड़का 10 से 15 हजार के लिए घर से मिलों दूर रह रहा है। जब जनता वोट जाति-धर्म के नाम पर कर रही है तो आप विकास की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। जो बोएंगे वही काटेंगे। अगर आपका बच्चा पढ़ ही नहीं रहा है तो कलेक्टर कहा से बन जायेगा? आपका बच्चा स्कूल में जाता है पढ़ने तो वो पढ़ नहीं रहा बल्कि पिल्लू वाला खिचड़ी खा रहा है, पिल्लू वाला खिचड़ी खाकर आपका बच्चा मजदूर ही बनेगा कलेक्टर नहीं, और आपको इसकी चिंता ही नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: