बिहार : 1500 सालों तक देश की राजनीति का केंद्र बिंदु था बिहार : प्रशान्त किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

बिहार : 1500 सालों तक देश की राजनीति का केंद्र बिंदु था बिहार : प्रशान्त किशोर

  • आज यहां के लड़कों को बाहर जाकर दर-दर ठोकर खाना पड़ता है

Prashant-kishore-yatra
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार के लोग मजदूरी करने दूसरे राज्यों में जाते हैं। दूसरे राज्यों में आज बिहार के लोगों को पकड़ कर गाली देना मारना-पीटना आम बात हो गई है। हाल-फिलहाल में आपने तमिलनाडु में देखा भी होगा। दूसरे राज्यों के लोगों को लगता है कि हम बिहारी बेवकूफ़  हैं। बल्कि सच्चाई यह है कि हम बिहारी बेवकूफ़ नहीं हैं, यहां की लचर व्यवस्था ने हमें दूसरे राज्यों में गाली सुनने और मार खाने के लिए मजबूर कर दिया है। बिहार कभी देश की राजनीति का केंद्र बिंदु हुआ करता था। आज यहां के बच्चों को बाहर जाकर पढ़ाई और मजदूरी करना पड़ता है। आज की परिस्थितियों को हम तब सुधार पाएंगे जब हम सब मिलकर बिहार को बदलने के प्रयास में शामिल होंगे। संकल्प लीजिए बिहार की इस व्यवस्था को हम बदल के रहेंगे तभी जाकर बिहार बदलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: