जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज मुसलमान बोल रहे हैं कि बीजेपी को वोट दे नहीं सकते क्योंकि वो मुसलमान विरोधी पार्टी है। हम मुसलामान जिए चाहे मरे किरासन तेल बनकर ही सही लालटेन को ही जलाया जाएगा। आज जिसको भी आप बोलने का मौका दे दीजिए वो आधा घंटा बिहार की शिकायत करने में जुट जाएगा। आज बिहार की समस्या क्या है इससे निजात कैसे पाना है, इसपर कोई बात नहीं करता। आज आप और हम बंधुआ मजदूर बन गए हैं। सरकार गलत-सही जो कर रही है हम उसपर बोलना छोड़ दिए हैं। आज हम बिहार के लोग समझ नहीं रहे हैं कि समस्या कितनी बड़ी है, अगर इसे मिलकर नहीं सुधारा गया तो बहुत देर हो जाएगी और हम बाकी राज्यों से पीछे रह जाएंगे।
शुक्रवार, 24 मार्च 2023
बिहार : मुसलमानों को राजद ने भाजपा का डर दिखाकर बंधुआ मजदूर बना दिया है : प्रशांत किशोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें