मधुबनी : SSB ने बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष-2023 के अवसर पर मिलेट्स महोत्सव का किया आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जून 2023

मधुबनी : SSB ने बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष-2023 के अवसर पर मिलेट्स महोत्सव का किया आयोजन

Millet-festival-madhuvani
जयनगर/मधुबनी, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय जयनगर के कमांडेंट आई.एस. पनमई के निर्देशानुसार उप कमांडेन्ट आर विशाल के नेतृत्व में बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष-2023 के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कमांडेन्ट आर. विशाल ने बाजरा के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाजरा अत्यधिक चर छोटे बीज बाली घासों का एक समूह है, जो व्यापक रूप से चारों ओर मानव भोजन के लिए फसलों या अनाज के रूप में दुनिया भर में उगाया जाता हैं। बाजरा विभिन्न प्रकार के मिट्टी में उगाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण फसल हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार प्रदान करती हैं। यह दक्षिण पूर्वी एशिया, चीन, भारत, पाकिस्तान, अरब, सुडान, रुस और नाइजीरिया कि महत्वपूर्ण फसलों मेसे एक हैं। भारत में यह हरियाणा,गुजरात,महाराष्ट्र, राज्यस्थान,मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में उगाया जाता हैं। मनुष्यों द्वारा लगभग 7,000 वर्षों से बाजरा का सेवन किया जा सकता और संभावित रूप से बहु-फसल कृषि और बसे हुए कृषि समाजों कि बृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस कार्यक्रम में उप कमांडेन्ट आर. विशाल, उप कमांडेन्ट संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेन्ट सुनील कुमार, उप कमांडेन्ट स्वेता थापा समेत एसएसबी के कई अन्य पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: