मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आगाज जनवरी 2024 में। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 दिसंबर 2023

मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आगाज जनवरी 2024 में।

  • मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 टीमें  मधुबनी टाऊन, मधुबनी सदर, जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फुलपरास अनुमण्डल की टीमें भाग लेगी।

Madhubani-premier-league-in-january
मधुबनी, जिला क्रिकेट संघ सह मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वाधान में मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी 2024 में होगा। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति चेयरमैन ओंकार नाथ झा,  संयोजक कालीचरण ने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें मधुबनी टाऊन, मधुबनी सदर, जयनगर, बेनीपट्टी, झंझारपुर और फुलपरास अनुमण्डल की टीम खेलेगी। संयोजक कालीचरण ने बताया कि जयनगर व बेनीपट्टी अनुमण्डल टीम गठन के लिए जितेन्द्र किशोर, मधुबनी सदर के लिए राहुल मेहता, मधुबनी टाऊन के लिए अनिल कुमार सोनू, झंझारपुर के लिए कैलाश भंडारी और फुलपरास के लिए बेचन चौपाल को  अधिकृत किया गया है। संयोजक कालीचरण ने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जो सत्र 2023 के लीग मैच खेल रहे हैं। मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मधुबनी जिला के बिहार रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी उत्कर्ष भाष्कर, बिहार अंडर 19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आयुष  आनन्द, युवराज झा , बायें हाथ के वेहतरीन ऑलराउंडर आदित्य राज,  स्पिन गेंदबाज अरुण पासवान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ी खेलेंगें। मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन व फाइनल में बिहार क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आयेंगें। संयोजक कालीचरण ने बताया कि मधुबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त होगा। इसकी तैयारी कन्वेनर अनिल कुमार सोनू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुरू कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: