- 21000 किमी के सफ़र पर निकली बुलेट रानी विभिन्न राज्यों से होते हुए 18 को पहुंचेंगी दिल्ली
मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि तमिलनाडु निवासिनी राजलक्ष्मी मंदा 12 फरवरी को तमिलनाडु मदुरई से बुलेट बाइक के जरिए 21 हजार किलोमीटर यात्रा की शुरुआत की। पुड्डुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार होते हुए लगभग 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर वाराणसी पहुंचीं है। उन्होंने बतायसा कि वोट फॉर नेशन, वोट फॉर मोदी के उद्घोष के साथ बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा के काशी पहुंचने पर एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में बुलेट रानी राजलक्ष्मी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से अत्यधिक प्रभावित हूं। कहा कि विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए एवं भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ये नितांत आवश्यक है कि देश की बागडोर फिर से नरेंद्र मोदी के हाथों में हो। उन्होंने कहा कि मैं बाबा काशी विश्वनाथ की धरती और नरेंद्र मोदी की काशी में आकर गौरवान्वित एवं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। बुलेट रानी का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, अमन सोनकर, देवेंद्र सेठ, राजू प्रजापति, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, अजीत पटेल, हीरा यादव, योगेश सिंह, विवेक पांडे, राजू मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें