वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम : मार्च में 11.15 करोड़ का किया गया दान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम : मार्च में 11.15 करोड़ का किया गया दान

  • पिछले वित्तिय वर्ष के सापेक्ष 4 करोड़ ज्यादा

Kashi-vishwanth-temple
वाराणसी (सुरेश गांधी) काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। पिछले साल के मार्च माह के मुकाबले मंदिर में इस मार्च में 3 करोड़ 83 लाख, 45 हजार, 942 अधिक है। इस साल के मार्च माह में 11 करोड़ 14 लाख 62 हजार 600 रुपये का चढ़ावा आया है। जबकि पिछले मार्च में मंदिर की आय 7 करोड़ 31 लाख, 15 हजार, 658 था। ऐसे में भक्तों के आगमन के साथ ही बाबा विश्वनाथ की आय में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। खास बात यह है कि जुलाई 2023 यानी सावन माह में भी आंकड़ा मात्र 8 करोड़ 11 लाख, 21 हजार 619 रुपये ही था।


Kashi-vishwanth-temple
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के खजाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में दिल खोलकर दान दिया है। पिछले साल के मुकाबले मंदिर की आय में 191 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाबा विश्वनाथ को श्रद्धालुओं ने 58.15 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया है। दो सालों में 13 करोड़ दर्शनार्थियों ने भगवान शिव के दर्शन किए हैं। काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के बाद श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड तोड़ आगमन हो रहा है। इससे काशी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं इसकी आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में न्यास में अभी तक का सबसे ज्यादा चढ़ावा चढ़ा है। यह राशि 58.51 करोड़ से अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष की आय में लगभग 191 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें कई मूल्यवान वस्तुएं भी शामिल हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 12.84 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वर्ष 2022 में 7.11 करोड़ और साल 2023 में 5.73 करोड़ शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ में शीश नवाया।


वर्ष                        आय

2017-18                20.14 करोड़

2018-19                26.65 करोड़

2019-20                26.43 करोड़

2020-21                11.10 करोड़

2021-22                20.08 करोड़

2022-23                20.08 करोड़

कोई टिप्पणी नहीं: