मधुबनी : विधायक समीर महासेठ के मकर संक्रांति भोज पर उमड़ा जनसमूह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 15 जनवरी 2025

मधुबनी : विधायक समीर महासेठ के मकर संक्रांति भोज पर उमड़ा जनसमूह

Sameer-mahaseth-makar-sankranti
मधुबनी (रजनीश के झा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ के द्वारा अपने गिलेशन बाजार स्थित निजी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में जनसमूह उमड़ा। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शाम तक चला, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव, राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, सीपीआई महिला नेत्री राजश्री किरण, मोतीलाल शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, बीडीओ पंडौल मनोज राय, जिला महासचिव पवन कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव  उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों समेत प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा यह पर्व हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मकर संक्रांति हमें अपने परिक मूल्यों को सहेजने और समाज में नई ऊर्जा का संचार का संदेश देती है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को मधुबनी वासियों के साथ जुड़ने का एक अद्भुत अवसर बताया विधायक ने कहा कि यह भोज मधुबनी परिवार के लिए है और उनका आगमन एक सेवक के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। कार्यक्रम में पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और समाज में सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव सुमन यादव, मो.मन्नान, लालू यादव, राजकुमार साह, पहलाद पूर्व, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय जयकुमार, बिट्टू यादव सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी, मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड पार्षद, सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: