मधुबनी : आयुष का शानदार हैट्रिक गोल, एकलव्य FC जिला चैंपियन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 फ़रवरी 2025

मधुबनी : आयुष का शानदार हैट्रिक गोल, एकलव्य FC जिला चैंपियन

Madhubani-football
मधुबनी (रजनीश)। आज जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आर एफ सी रामपट्टी के राजघाट के मैदान में जिला फुटबाल लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच एकलब्या झंझारपुर और जेवीएफ सी कुआढ छपरारी के बीच खेला गया। मैच के तीसरे मिनट में ही एकलब्या के आयूष ने एक शानदार किक के जरिये एक गोल कर दिया । फिर मैच के २० वे मिनट में और 22 वे मिनट में आयूष ने दूसरा और तीसरा गोल करके हैट्रिक लगाते हुए अपने टीम को 3 गोल से आगे कर दिया। आज जैसे लग रहा था कि मैच आयूष का ही था, फिर 40 वे मिनट में आयूष ने चौथा गोल भी दाग दिया। मध्यान्तर तक एकलब्या की टीम चार गोल की बढ़त ले लिया। मैच आरंभ होने से पहले सभी अतिथियो एवं खिलाड़ियो ने इसी 28 जनवरी को दिवंगत हुए पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार घोष ( टिकू दा) एवं स्वर्गीय गोबिन्द झा स्मृति में दो मिनट का मौन रखा । मैच के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी श्री नितीश कुमार और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री रामप्रीत पासवान थे। फिर मध्यान्तर के बाद 45 वे मिनट में राजा ने पॉचवा गोल किया। 58वे मिनट में आयूष ने एक और गोल करके एकलब्या को छः गोल की बढ़त दिला दिया। फिर तुरंत बाद आलोक ने गोल करके सात गोल से अपनी टीम को विजय दिला दिया। मैच के निर्णायक शम्भु पंजियार , सुभाष कुमार सिंह, सुरेश कुमार राम और राकेश विक्की थे।

कोई टिप्पणी नहीं: