- राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को संगठन लोगो देकर किया शुभारंभ
- जनपद में जिला उपाध्यक्ष बने सदस्यता अभियान प्रभारी, साथ ही सह प्रभारी भी हुए नामित
पूर्व में हुई ऑनलाइन बैठक के बाद सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया है। जिसके क्रम में अभियान को हर जनपद में चलाने की बात हुई है जिसके क्रम में शुक्रवार को फतेहपुर जनपद से सदस्यता अभियान को हरि झंडी मिली है। इस अभियान को लेकर राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाश्वत तिवारी के निर्देशन पर हर कलमकार को जोड़ने का प्रयास है ताकि संगठन में प्रबुद्ध वर्ग का पूर्णतया समावेश हो और पत्रकारों व कलमकारों के साथ आमजनता को लाभ मिल सकेगा। वहीं प्रदेशाध्यक्ष शहंशाह आब्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा और बेजुबानों की आवाज बनकर लोगों को न्याय दिलाने व अन्य मुद्दे पर काम किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने संगठन को जनपद के कोने - कोने तक पहुंचाने की बात कही है वहीं जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने हर कलमकार को संगठन से जुड़ने की अपील की है। इस दौरान खागा तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु मौर्या, तहसील महासचिव ओमनारायण विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, तहसील सचिव नाजिया शेख, तहसील कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रेहान, ब्लॉक ऐरायां अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, ब्लॉक महासचिव मेराज अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य नयन सिंह यादव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें