मधुबनी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2025

मधुबनी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी नया जिला कार्यालय के सभागार में नये जिला अधयक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध चौधरी के संचालन में पहली जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में वन्दे मातरम् गीत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित के साथ शुरू किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा प्रेम कुमार, पूर्व सांसद डा हुकूम देव नारायण यादव, सासंद डा अशोक कुमार यादव, विधायकगण रामप्रीत पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, हरि भूषण ठाकुर, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, मेयर अरूण राय को पाग और चादर पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उदघाटन भाषण उत्कृष्ट सासंद से सम्मानित और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ हुकूम देव नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्र के प्रति निर्माण में भाजपा समर्पित कार्यकर्ता की पार्टी है शून्य से शिखर तक पहुँचाने में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत योगदान रहा है। बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार जी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में विकास की गाथा और भारत सशक्तिकरण हुआ है आज की राजनीति में प्रतिभाशाली युवा देश की राजनीति में आगे आए। सासंद डा अशोक कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक समीकरण के आधार पर सम्मेलन करके सम्मानित करना है। विधायक अरूण शंकर प्रसाद, डा रामप्रीत पासवान और हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने जातिय जनगणना कराकर हर लोगों को समान अधिकार दिया है इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर एन डी ए गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने का काम किया जाएगा सभी नेतागण बूथ कमिटी गठन पन्ना प्रमुख बना कर संगठन को मजबूत करना है। विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नीति सिद्वांत के बदौलत आज शिखर पर पहुँची है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर आतंकवादियों द्वारा की गई कायरतापूर्ण घटना को हमारे वीर जवानों ने ऑपरेशन सिन्दूर चला कर सैकड़ों आतंकवादियों का सफाया किया है। मौके पर पूर्व जिला अधयक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव सरोज सिंह रंजीत यादव मनोज कुमार मुन्ना प्रमोद सिंह प्रशांत ठाकुर सतीश ठाकुर प्रमिला देवी राधा देवी शिव शंकर पाण्डेय संतोष भगत जन्मजेय सिंह गजेंद्र झा अमरनाथ प्रसाद संजय पाण्डेय संजीव कुमार बादल प्रफुल्ल चन्द झा मनोज चौधरी पवन साह पवन झा गौडी़ शंकर महतो आदित्य झा बिष्णु कुमार राउत नागेन्द्र राउत अजय प्रसाद पुनम मल्लिक दीप्ति राउत प्रतिमा रंजन माला देवी रितु मंडल कविता झा मीना देवी संजय महतो सुशील सहनी राम सकल यादव हरिचंद्र शर्मा महेन्द्र पासवान अजुन सिंह पिन्टू मिश्रा विनोद प्रसाद नगर अधयक्ष पिन्टू रौनियार अरूण झा रामू सिंह वाशीकांत झा अरूण राय जामून सहनी अशोक कुशवाहा कन्हैया साह राजाराम झा रंधीर खन्ना रंधीर ठाकुर अनिल कुमार सिंह हरि नारायण यादव अरूण कुशवाहा मृत्यु जंन्य कुदंन विनो राम दीपक यादव सुष्मिता कुमारी उद्वव कुवंर मिनाक्षी श्रीवास्तव राजीव झा मनीष झा सतीश कुमार राम बालक चौधरी शम्भू नाथ ठाकुर वरूण सिंह सुनील मिश्र, वरूण लाल दास हीरा लाल दासफेकू यादव शम्भू ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंच मोर्चा अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: