आज की बैठक में दरभंगा जिला अध्यक्ष अरुण झा ने आगामी अगस्त में दरभंगा प्रमंडलीय ब्राह्मण कुंभ करने का प्रस्ताव रखा।। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, जनसुराज जिला अध्यक्ष इंद्रशेखर झा को सम्मानित किया गया।। सभी ब्राह्मण महासभा के कार्यकारिणी पदाधिकारी गण जिला उपाध्यक्ष प्रदीप झा, सुभाष मिश्रा, प्रोफेसर भावानंद झा,बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष सुनील भूषण झा, अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष राम किशोर मिश्रा, मधुबनी जिला युवा अध्यक्ष सुमित झा ने आज विभिन्न युवा पदाधिकारियों का मनोनयन किया।। जिला युवा उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, सत्यम पाण्डेय, नितेश ठाकुर, मनीष झा, अमरनाथ झा, जिला युवा प्रवक्ता मनु शांडिल्य, अमन कश्यप, जिला महासचिव मयंक कश्यप, शिवम मिश्रा, पंडित मुरारी शास्त्री, प्रखंड अध्यक्ष पंडौल शैलेन्द्र ठाकर , उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा , प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा, अमितेश झा वत्स आदि ने अपने विचार रखे। जुलाई 7 से 17 तक सामाजिक संयुक्त चेतना यात्रा किया जाएगा।। सर्वप्रथम प्रथम चरण में फुलपरास, राजनगर और बिस्फी में टोला टोला भ्रमण किया जायेगा।। प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश झा ने संचालन किया।। झंझारपुर पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद कुमार झा और नगर निगम अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने सभी सदस्यों पदाधिकारियों को सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।।
मधुबनी (रजनीश के झा)। स्टेडियम कॉलोनी बजरंग बली मंदिर परिसर आयोजित बैठक को संबंधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ईo आशुतोष कुमार झा ने कहा कि आज 27 जून रथयात्रा के अवसर पर जो ब्राह्मण चेतना यात्रा को 6 जुलाई गांधी मैदान पटना सनातन महाकुंभ तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।। हम लोग ब्राह्मणों के उपेक्षा और अपमान को सहन नहीं कर सकते हैं. स्वाभिमानी ब्राह्मणों को और संगठनों को एकजुट कर हमलोग समाज की दशा दिशा तय करेंगे।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें