मधुबनी (रजनीश के झा)। मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। यह बैठक आगामी बकरीद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए विधि व्यवस्था के संधारण, आर्म्स लाइसेंस प्रबंधन, आग्नेय शस्त्रों की जांच, बैंक एवं आभूषण दुकानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रही। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएँ। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। इस बैठक में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने भाग लिया एवं जिले की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
शुक्रवार, 6 जून 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : बकरीद के अवसर पर लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा हेतु डीएम एसपी ने की वर्चुअल बैठक
मधुबनी : बकरीद के अवसर पर लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा हेतु डीएम एसपी ने की वर्चुअल बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें