- स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी, व्यवहार न्यायालय मुधबनी में कर रहा है कार्य।
- स्थायी लोक अदालत से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु दुरभाष नम्बर 06276368264 पर* *कार्यालय अवधि में कर सकते है सम्पर्क।

मधुबनी, 20 जून (रजनीश के झा)। स्थायी लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय, मुधबनी में कार्यरत है। अब आपकी न्याय आपकी पहूँच में है। स्थायी लोक अदालत, मधुबनी से लोग लभानवित भी हो रहे है। बताते चले कि स्थायी लोक अदालत एक वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली है, जो जल्दी, सस्ता और प्रभावी न्याय प्रदान करती है। स्थायी लोक अदालत निम्न मामलों का निपटारा होता हैं- केवल जन उपयोगी सेवाएं संबंधित मामले-न्यायालय के समक्ष विवाद को लाने के पहले, वायु, सड़क या जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल के वहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार या टेलीफोन सेवा,किसी स्थापना द्वारा जनता को विद्युत, प्रकाश या जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय सेवा,बीमा सेवा, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्थानों,आवास और भू सम्पदा सेवा।गौरतलब हो कि स्थाई लोक अदालत हर राज्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित किया जाता है।स्थाई लोक अदालत की निम्न विशेषताएं है। इसमें कोई न्यायालय शुल्क नहीं है। अपील योग्य नहीं - निर्णय अंतिम ओर बाध्यकारी है। सरल प्रक्रिया और त्वरित न्याय इसकी मुख्य विशेषता है। जिले की स्थायी लोक अदालत में सीधे आवेदन किया जा सकता है। स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी, व्यवहार न्यायालय मुधबनी में कार्यरत है। कार्यालय कार्य अवधि में सम्पर्क किया जा सकता है। स्थायी लोक अदालत से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु दुरभाष नम्बर 06276368264 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें