मधुबनी : मधुबनी की महिलाओं और छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 जून 2025

मधुबनी : मधुबनी की महिलाओं और छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है।

Pink-bus-service-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई यह विशेष पिंक बस सेवा पूरी तरह से महिलाओं और लड़कियों को समर्पित है। यह सेवा सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक चलाई जाएगी। शुरुआत में यह बस मधुबनी से दोपहर 4:30 बजे चलेगी, लेकिन भविष्य में समय में बदलाव संभव है। साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आने वाले समय में बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इससे महिलाओं और लड़कियों को काफी सहूलियत होती और कहीं आने-जाने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पिंक बस में कुल 22 आरामदायक सीटें हैं। किराया बेहद किफायती रखा गया है और ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। मधुबनी से पंडौल का किराया 15 रुपए, मधुबनी से सकरी का किराया 20 रुपए और मधुबनी से दरभंगा 25 रुपए है। बसों का संचालन महिला कंडक्टरों द्वारा किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अनुभव होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: