- दिव्यांग कलाकारों की हमेशा मदद करेगा राय परिवार : श्रीमति अरूणा राय
हमेशा सहयोग करेगा राय परिवार
वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि दिव्यांग भाई बहनों बच्चों को मन से दुर्बलता का भाव छोड़कर आत्मविश्वास के साथ प्रगतिपथ पर आगे बढऩे की जरूरत है अब तो सरकार भी दिव्यांगोंं की मदद कर रही है दिव्यांगजनों की मांगों को भी सरकार तक विधायक जी के माध्यम से भेजेंगे और दिव्यांग कलाकारों को भी हर संभव मदद करेंगे। दिव्यांगों के मध्य अरूणा सुदेश राय ने कहा कि अब डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकी अब विकलांगता वरदान बन चुकी है आप पढ लिखकर शिक्षित बने और अपने अधिकारों के लिए एक जुट रहे। उन्होने कहा कि राय परिवार आपका हमेशा सहयोग करेगा।
सर्वे कराई, पेंशन बढाए,रोजगार दिलाए
जिला दिव्यांग कल्याण विकास परिषद ने चार सूत्रीय मांगें बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को वर्तमान में 600 रुपये पेंशन दी जा रही है यह बढ़ती महांगाई के अनुसार काफी कम है इस को बढ़ाकर 5000 रुपये महिना किए जाने चाहिए। जिले में कितने दिव्यांग है उनका वर्गवार सर्वे कराकर उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उनको जॉब रोजगार प्रदान किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की पात्रता में दिव्यांग जनों को प्राथमिकता दी जाए फि र दिव्यांग वैवाहिक हो या अवैवाहिक सामान्य लाभ दिया जाए। दिव्यांगजनों की विशेष भर्ती अभियान को ऑनलाइन किया जाए।
इन दिव्यांगों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पर्वत सिंह दांगी, हुकुुम सिंह मेवाड़ा, जया खनुजा, विलेश सूर्यवंशी, राजकमल सागर, देवराज प्रजापति, हरिद्वार सिंह, राधा गुर्जर, गोवर्धन प्रजापति, अंजना राठौर, अर्जुन मेवाड़ा, नरेश मेवाड़ा,बीएस भदोरिया सहित बड़ी संख में जिले भर के दिव्यांगजन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश राठौर ने किया और आभार सुखवेंद्र दांगी ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें